फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बलिया में डीएम ने दिखाए तेवर: ठेकेदार को दी चेतावनी, बोले- माला पहनोगे या जेल जाओगे, फैसला तुम्हें करना है

Tue, 14 Jul 2026 07:23 PM IST
Pragati Chand अमर उजाला नेटवर्क, बलिया।

सार

बलिया में कटानरोधी कार्य में देरी पर डीएम ने ठेकेदार को सख्त चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि माला पहनोगे या जेल जाओगे, फैसला तुम्हें करना है। उन्होंने दुबे छपरा में ठोकर निर्माण का निरीक्षण किया। 
विज्ञापन
कटानरोधी कार्यों का निरीक्षण करते डीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बलिया जिले में गंगा नदी के किनारे चल रहे कटानरोधी कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मंगलवार की शाम जिलाधिकारी मंगला प्रसाद ने ग्राम पंचायत गोपालपुर स्थित कन्हई ब्रह्म स्थान पर पहुंचकर कार्य का स्थलीय निरीक्षण किया और ठेकेदार को कड़े शब्दों में चेतावनी दी कि तय समय में काम पूरा करें, अन्यथा कार्रवाई तय है।

विज्ञापन


निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने स्वयं टेप से बोल्डरों की लंबाई और चौड़ाई की माप कर गुणवत्ता की जांच की। उन्होंने ठेकेदार से कार्य पूरा होने की समय-सीमा पूछी। ठेकेदार ने एक सप्ताह का समय मांगा, जिस पर जिलाधिकारी ने कहा कि वह 15 दिन का अंतिम अवसर दे रहे हैं। उन्होंने ठेकेदार से कहा कि अब तुम्हें तय करना है कि गांव वालों से माला पहनोगे या जेल जाओगे। यदि तय समय में गुणवत्तापूर्ण कार्य पूरा हो गया तो मैं स्वयं ग्रामीणों से तुम्हारा सम्मान कराऊंगा लेकिन लापरवाही हुई तो जेल भेजने में कोई संकोच नहीं होगा। इस बार किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।

जिलाधिकारी ने कहा कि वर्तमान मजदूरों की संख्या से समय पर कार्य पूरा होना संभव नहीं दिख रहा है। इस पर ठेकेदार ने बताया कि 55 मजदूर कार्य कर रहे हैं तथा सभी निर्माण सामग्री उपलब्ध है। मौके पर मौजूद सहायक अभियंता मोहित गुप्ता और अवर अभियंता विनोद यादव ने निर्देश दिया कि बुधवार से कम से कम 100 मजदूर लगाकर कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि निर्धारित अवधि में काम पूरा हो सके। ठेकेदार ने बताया कि दो-तीन पेड़ कार्य में बाधा बन रहे हैं। 
विज्ञापन


इस पर जिलाधिकारी ने ग्राम प्रधान सुनील राम और क्षेत्रीय लेखपाल को निर्देश दिया कि संबंधित काश्तकार से समन्वय कर पेड़ों को शीघ्र हटवाया जाए, जिससे कटानरोधी कार्य बिना किसी अवरोध के गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा हो सके। इस दौरान अधिशासी अभियंता संजय मिश्रा, सहायक अभियंता मोहित गुप्ता, अवर अभियंता विनोद कुमार यादव, नायब तहसीलदार धर्मेंद्र कुमार सहित विभागीय अधिकारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें