फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने परोसा बच्चों को भोजन

Wed, 10 Aug 2016 10:25 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
 प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी हौसला पोषण योजना का शुभारंभ राघोपुर गांव स्थित आंगनबाड़ी केंद्र पर बुधवार को जिलाधिकारी राकेश कुमार ने गर्भवती महिलाओं पका पकाया भोजन परोस तथा अतिकुपोषित बच्चों को स्वयं भोजन कराकर शुरूआत की।
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि हौसला पोषण योजना प्रदेश सरकार की अति महत्वाकांक्षी योजनाओं में से एक है। इस योजना के अंतर्गत गर्भवती महिलाओं को पका पकाया भोजन के साथ ही 175 मिली दूध और अति कुपोषित बच्चों को 20 ग्राम देशी घी दिया गया। इसके अलावा छह माह के अतिकुपोषित बच्चों को आयरन व विटामिन की गोली दी जाएगी। डीएम ने प्रधान बेचू राजभर को निर्देश दिया कि मनरेगा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंद्र के छत की ढलाई कराएं। एसडीएम सुशील लाल श्रीवास्तव, डीपीओ रामभूवन वर्मा, सीओ रसड़ा श्रीराम, अनिल सिंह, सिस्टर साधना आदि मौजूद रहीं। पूर्वांचल ग्रामीण चेतना समिति के निदेशक फादर ज्ञान प्रकाश ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें