फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने नगरा थानाध्यक्ष को जांचकर आख्या देने का दिया निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
नगरा। पुलिस द्वारा दुर्व्यवहार करने का आरोप लगाकर समाचार पत्र विक्रेता के घर की महिलाओं ने मंगलवार को जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को प्रार्थना पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है। पत्र को गंभीरता से लेते हुए डीएम ने थानाध्यक्ष नगरा को मामले की जांच कर नियमानुसार कार्रवाई कर आख्या देने का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ढेकवारी गांव निवासी अचल पांडेय का पड़ोसी से भूमि विवाद है। इनके परिवार की रीता पांडेय व ममता पांडेय ने शपथ पत्र के साथ जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को दिए पत्र में कहा है कि चंदा पांडेय पत्नी राम अवध पांडेय के साथ 17 दिसम्बर को प्रात: डीह बसगित की जमीन को लेकर विवाद हुआ था। नगरा थाने की पुलिस मौके पर गई, जिसमें थाने के दो सिपाही मौजूद थे। सिपाही व चंदा पांडेय तथा उनकी पुत्री के साथ घर में घुस गए। उपरोक्त में से एक सिपाही घर में घुसकर पुत्रवधू का हाथ पकड़ कर अश्लील हरकत करने लगा। विरोध पर घर में रखा टीवी, पंखा, कुर्सी तोड़ने लगा। अपने प्रार्थना पत्र में पीड़िताओं ने कहा है कि मना करने पर उपरोक्त दोनों सिपाही भद्दी-भद्दी गालियां देते हुए आलमारी को तोड़ने लगे। इसके अलावा उपरोक्त सिपाहियों ने हम महिलाओं को मारा पीटा तथा बाल पकड़ कर खींचते हुए जीप में बैठाकर थाने ले आए। यही नहीं थाने लाने के बाद सिपाही पट्टे से पिटाई करने के बाद एक तरफा शांति भंग में चालान कर दिया। इस घटना के बाद समाचार पत्र विक्रेता का परिवार दहशत में है। पीड़िताओं ने दोनों आला अफसरों से जान माल एवं भूमि की सुरक्षा की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें