फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सुरक्षा के प्रति डीएम सख्त

Wed, 22 Mar 2017 11:31 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो /बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जिलाधिकारी गोविंद राजू एनएस की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभागार में पुलिस व प्रशासनिक अधिकारियों बैठक हुई। डीएम ने लॉ एंड ऑर्डर की बेहतरी के लिए निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने महिला सुरक्षा के प्रति विशेष बल दिया। कहा पुलिस अधिकारी महिलाओं के आने जाने वाली जगहों पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि जिस थाना क्षेत्र में छेड़खानी जैसी शिकायतें मिलेंगी वहां के एसओ जिम्मेदार होंगे और कार्रवाई होगी। इसके अलावा गंगा व घाघरा नदी के किनारे अवैध खनन पर रोक लगाने पर बल दिया। सचेत किया इस बाबत शिकायत मिली तो एसडीएम व एसओ दोनों जिम्मेदार होंगे। अवैध खनन में लिप्त वाहनों को जब्त कर सख्ती बरतने को कहा। जैसे भी हो लोगों को शांतिपूर्ण माहौल उपलब्ध कराना है। बताया कि शराब की दूकानें भी नेशनल हाईवे से 500 मीटर की दूरी पर ही होगी। दुकान शिफ्ट करते समय स्कूल, मंदिर जैसी जगह का ध्यान रखा जाए। अधिकारियों से कहा कि जन शिकायतों के निस्तारण में देरी न करें। बैठक में सीआरओ बी.राम, एएसपी रामयज्ञ यादव, सिटी मजिस्ट्रेट रामगोपाल सिंह आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें