फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: लंबित आवेदनों पर डीएम ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार की अध्यक्षता में जिला स्तरीय दिव्यांगता समिति की बैठक हुई। इसमें दिव्यांगों के लिए संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली। विशिष्ट विकलांगता प्रमाण पत्र (यूडीआईडी) के आवेदन लंबित होने पर नाराजगी जताते हुए शीघ्रता से इस पर कार्यवाही करने के निर्देश दिव्यांग जनशक्तिकरण अधिकारी व सीएमओ को दिए।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने कहा कि दिव्यांगजन को जो सुविधाएं सरकार की ओर से दी जा रही हैं, उसे दिलाने में किसी प्रकार की लापरवाही न हो। बैठक में मौजूद एसीएमओ डॉ. विजय यादव को निर्देश दिया कि कोई भी दिव्यांग प्रमाणपत्र बनवाने के लिए परेशान नहीं होना चाहिए। सहायक उपकरण वितरण व सर्जरी के लिए कैंप लगाया जाए। शादी विवाह प्रोत्साहन योजना की समीक्षा के दौरान कहा कि आवेदनों की जांच पूरी गंभीरता से कर लें। दिव्यांग व कुष्ठावस्था पेंशन की स्थिति की भी जानकारी ली। समिति के एक सदस्य ने अस्पतालों की ओपीडी में दिव्यांगों को तत्काल परामर्श की मांग की। इस पर जिलाधिकारी ने बताया कि सीएमओ व सीएमएस को निर्देश दिया जा चुका है। ओपीडी में प्राथमिकता पर तत्काल उनको देखा जाए। बैठक में बीएसए मनीष सिंह व अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन

-
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें