फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: नाम-पता बदल कर बुक किया डीजे, सामान लेकर गायब, गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
चौकियामोड। नाम व पता बदलकर चोरी करने के मामले में पुलिस ने शनिवार को आरोपी शिवा कुमार को गिरफ्तार किया। चोरी में प्रयुक्त पिकअप व चोरी का सामान बरामद।
विज्ञापन


थाना प्रभारी दिनेश पाठक ने कहा कि अवाया निवासी कृष्ण मद्धेशिया ने दी तहरीर में आरोप लगाया कि एक अज्ञात व्यक्ति ने अपना नाम झुनझुन यादव निवासी भीटा भुवारी बताकर डीजे का सामान बुक करवाया। दो जून को उक्त व्यक्ति वाहन लेकर आया और स्टेबलाइजर, दो पीस बेस, दो पीस टॉप, एक पीस बेल्ट पिकअप से लेकर गया। सारा सामान भीटा भुवारी में कमलेश गोड़ के सामने खुद का प्लांट बतलाकर उतरवा दिया।
वादी को बाकी का सामान लाने के लिए वापस भेज दिया जब वादी वहां पहुंचा तो आरोपी सारा सामान लेकर भाग गया था। चोरी करने वाले व्यक्ति का असली नाम शिवा कुमार निवासी आरीपुर सरया (शिवाला) थाना भीमपुरा है।
विज्ञापन

उपनिरीक्षक सुमित कुमार पुलिस टीम के साथ क्षेत्र में रात्रि गश्त करने के दौरान अभियुक्त शिवा कुमार डंबल बाबा परती के पास से गिरफ्तार किया। उसके पास से वाहन व उस पर लदा डीजे का सामान बरामदगी किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें