नगर पालिका क्षेत्र अंतर्गत गंगा नदी के तटवर्ती इलाका वजीरापुर दियारे में आपूर्ति का पेयजल उपलब्ध कराने के लिए ट्यूबवेल एवं पाइप लाइन का उद्घाटन सोमवार को राज्यसभा सांसद नीरज शेखर तथा नपाध्यक्ष साधना गुप्ता ने किया। इस दौरान उन्होंने बटन दबाकर पेयजल आपूर्ति के लिए लगाए गए पंप का शुभारंभ किया।
इस मौके पर सांसद नीरज शेखर ने कहा कि शहर का इलाका होने के बाद जिस तरीके से विकास होना चाहिए। आज तक नहीं हुआ है। उन्होंने कहा कि इस इलाके के कंसपुर एवं मोहम्मदपुर के विकास में धन की कमी आड़े नहीं आने दी जाएगी। इस क्षेत्र के विद्युतीकरण से असंतृत्प गांवों को भी ट्रांसफार्मर और पोल दिलाने का भरोसा दिलाया।
नपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता ने कहा कि अगर यह इलाका नगर पालिका के वार्ड के रूप में शामिल है। फिर गांवों जैसा रहन-सहन है तो इसके लिए हम सबकों मिलकर प्रयास करने होंगे। तभी इस इलाके का विकास संभव है। अब शुद्ध पेयजल उपलब्ध कराना हम लोगों का उद्देश्य है।
इस मौके पर नपा के पूर्व अध्यक्ष लक्ष्मण गुप्ता, पूर्व ब्लाक प्रमुख दिनेश पाठक, अधिशासी अभियंता बृजेश कुमार, आरके पांडेय, रमाशंकर यादव, बृजेश, राजू यादव, विजय यादव, मंटू लाल, विनोद सिंह, दिनेश सिंह, जितेंद्र यादव, मनोज गुप्ता, सुभाष वर्मा, राहुल रस्तोगी, प्रधानध्यापक सुनील कुमार सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे। संचालन सिकंदर खां ने किया।