फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: सशस्त्र सलामी के बीच दीवान अमर सिंह को अंतिम विदाई

विज्ञापन
हल्दी क्षेत्र के परसिया गांव निवासी मृतक दीवान अमर सिंह को गार्ड ऑफ ऑनर की सलामी देते पुलिस के - फोटो : 1
विज्ञापन
हल्दी। थाना क्षेत्र के परसिया गांव निवासी पुलिसकर्मी अमर सिंह (42) को मंगलवार को नम आंखों से अंतिम विदाई दी गई। सोमवार को दिल्ली के अस्पताल में उनके निधन के बाद मंगलवार भोर में पार्थिव शरीर गांव पहुंचा तो पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई। सुबह होते ही अंतिम दर्शन के लिए ग्रामीणों, मित्रों और रिश्तेदारों की भीड़ जुट गई। घर से अर्थी उठते ही परिजनों की चीख-पुकार से माहौल गमगीन हो गया। पत्नी और बच्चों का विलाप देख वहां मौजूद हर किसी की आंखें नम हो गईं।
विज्ञापन

रामगढ़ स्थित गंगा घाट पर पुलिस के जवानों ने अमर सिंह को सशस्त्र सलामी दी। इस दौरान थानाध्यक्ष राजू कुमार राय पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इसके बाद गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। उनके 12 वर्षीय ज्येष्ठ पुत्र अमन सिंह ने पिता को मुखाग्नि दी तो घाट पर मौजूद लोगों की आंखें छलक पड़ीं। अमर सिंह शाहजहांपुर में सिपाही के पद पर तैनात थे। रविवार को सीने में दर्द की शिकायत पर वह अस्पताल पहुंचे थे। जांच के दौरान सीने में संक्रमण की समस्या भी सामने आई। उपचार के दौरान सोमवार सुबह करीब पांच बजे उन्होंने अंतिम सांस ली। अमर सिंह अपने पीछे पत्नी और चार बच्चों को छोड़ गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें