फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरेमनपुर स्टेशन पर प्रवासी मजदूरों का हंगामा, बिहार के सीएम के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर बिहार के सीएम के खिलाफ नारेबाजी करते प्रवासी श्रमिक। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर रविवार को गुजरात के भुज से आई श्रमिक स्पेशल ट्रेन के चालीस मिनट तक खड़ी रहने से भूख और प्यास से व्याकुल मजदूरों ने हंगामा किया। श्रमिक स्टेशन पर पेयजल और भोजन तलाशते रहे लेकिन कुछ नहीं मिलने पर वे भड़क उठे। यात्रियों ने स्टेशन के कर्मचारियों पर ट्रेन रवाना करने के लिए दबाव बनाया। इस दौरान श्रमिकों ने नारेबाजी की। 40 मिनट बाद ट्रेन रवाना होने पर रेलकर्मियों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन

गुजरात के भुज से चलकर दरभंगा जाने वाली 09233 डाउन श्रमिक स्पेशल ट्रेन रविवार की दोपहर सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर पहुंची और किसी ट्रेन की क्रॉसिंग के चलते लगभग 40 मिनट तक रुकी रही। इस दौरान श्रमिक स्टेशन पर पानी के लिए उतरे। सबको भोजन पानी की तलाश थी। स्टेशन पर वाटर पोस्ट से गंदा पानी आ रहा था। पेयजल नहीं मिलने से नाराज यात्रियों ने स्टेशन पर हंगामा किया। इस दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार के खिलाफ नारेबाजी की। ट्रेन को जल्द रवाना करने का दबाव स्टेशन मास्टर पर बनाया। आक्रोशित श्रमिकों ने बताया कि तीन दिन पहले यह ट्रेन भुज से चली। किसी भी डिब्बे में लगा पंखा नहीं चल रहा है। शौचालयों में एक बूंद पानी तक नहीं है। जहां-तहां ट्रेन आधे घंटे से एक घंटे दो घंटे के लिए रोक दी जा रही है। खाने को कुछ भी नहीं है। ट्रेन चलते समय यात्रियों को एक-एक लंच पैकेट दिया गया था जो पहले ही दिन समाप्त हो गया। हम प्यास से तड़प रहे हैं। किसी स्टेशन पर पानी की कहीं कोई व्यवस्था नहीं है। परिवार लेकर हम लोग इस ट्रेन पर गंतव्य तक पहुंचने के लिए परेशान हैं। इस दौरान श्रमिकों के हंगामे से स्टेशन के कर्मचारी परेशान रहे और और कंट्रोल को फोन कर यहां से ट्रेन को प्रस्थान कराने की इजाजत मांग रहे थे। स्टेशन पर मात्र दो जीआरपी के सिपाही थे जो इस भीड़ को नियंत्रित करने के लिए परेशान रहे। 40 मिनट बाद ट्रेन रवाना हुई तो रेलवे स्टेशन के कर्मचारियों ने राहत की सांस ली ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें