फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमर उजाला सम्मान समारोह में सम्मानित हुए जिला टॉपर

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। अमर उजाला की ओर से उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा- 2021-22 में अपनी मेधा का परचम लहराने वाले छात्र-छात्राओं को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बृहस्पतिवार को लखनऊ के केडी सिंह बाबू स्टेडियम में सम्मानित किया। इस दौरान बलिया जनपद के हाईस्कूल टापर दिव्यांत प्रताप सिंह और इंटरमीडिएट की टॉपर संजना कुमारी को भी सम्मानित किया गया। सम्मान पाकर जहां दोनों मेधावी खुशी से झूमते नजर आए, वहीं साथ मौजूद उनके मौजूद परिजनों के सीने चौड़े हो गए।
विज्ञापन

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के अलावा उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह भी मौजूद रहे। दिव्यांत के पिता सुनील सिंह ने बताया कि कार्यक्रम में दोपहर लगभग 3.30 बजे मुख्यमंत्री पहुंच गए थे। उन्होंने यूपी के टॉप टेन बच्चों को सम्मानित किया। इसके बाद अन्य बच्चों को माध्यमिक शिक्षा राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गुलाब देवी, परिवहन राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने सम्मानित किया। अपने बच्चे को पुरस्कृत होते देख उनका सीना चौड़ा हो गया। दिव्यांत ने हाईस्तूल में 600 अंक में 566 अंक अर्जित किए थे।
वहीं सम्मानित होने वाली इंटरमीडिएट की जिला टॉपर संजना कुमारी से सम्मान पाने के बाद दयाशंकर सिंह उसके भविष्य के बारे में बातचीत भी की। संजना ने इंटरमीडिएट में 500 में 459 अंक अर्जित किए थे। पिता मुन्ना प्रसाद ने कहा कि अमर उजाला की ओर से संचालित सामाजिक सरोकार के कार्यक्रमों की सराहना की। मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए अमर उजाला परिवार को धन्यवाद दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें