बलिया। एसआईईटी और ऐजुलीडर के तत्वावधान में चल रहे दस दिवसीय लर्निगिं असेसीमेंट वेबिनार का मुख्य अतिथि बेसिक शिक्षा अधिकारी शिवनारायण सिंह और विशिष्ट अतिथि उप शिक्षा निदेशक/ डायट प्राचार्य सूर्यभान ने आनलाइन वेबिनार में सम्मिलित होकर नई परम्परा का शुभारम्भ किया। अतिथियों द्वारा इस आयोजन में सम्मिलित जनपद के विभिन्न ब्लॉकों के शिक्षकों को ऑनलाइन वेबिनार के लिए बधाई दी गई।
बता दें कि जिले में पहली बार वेबिनार का आयोजन किया गया है, जिसमें राष्ट्रपति पदक विजेता व लर्निगिं असेसीमेंट के प्रदेश संजोजक डा. सर्विष्ट मिश्रा ने बताया कि शिक्षकों को अपडेट करके बेसिक शिक्षा को और मजबूत बनाया जा सकता है। एक्सपर्ट राधेश्याम दीक्षित और श्वेता श्रीवास्तव ने बेसिक असेसीमेंट के बारे में तकनीकी रूप से जानकारी दी। खण्ड शिक्षा अधिकारी मोती चंद्र चौरसिया ने शिक्षकों को इस वेबिनार के लिए शुभकामनाएं दी। एक्सपर्ट के रूप में वाराणसी डॉयट प्राचार्य डा. उमेश शुक्ला रहे। उन्होंने जिले में चल रहे बेविनार के लिए संयोजिका रंजना पांडेय और उनकी सहयोगी प्रतिमा उपाध्याय, नन्द लाल शर्मा को भी बधाई दी। इस अवसर पर श्वेता सिंह, अनुराग तिवारी, सीमा यादव, कृष्ण कुमार ,विष्णु देव आदि रहे।