फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: जिले के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और तीन कांस्य पदक जीता

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लखनऊ के चौक स्टेडियम में आयोजित जूनियर वर्ग राज्य स्तरीय कराटे प्रतियोगिता में जिले के खिलाड़ियों ने चार स्वर्ण और तीन कांस्य समेत सात पदक पर कब्जा जमाया। एक तरफ जहां कैडेट वर्ग के 52 किग्रा.भारवर्ग में आयुष सिंह, 63 किग्रा.भारवर्ग में अवनीश पाठक, 70 किग्रा.भारवर्ग में अनुराग कुमार ने स्वर्ण पदक जीत कर नेशनल में स्थान सुनिश्चित किया।
विज्ञापन

वहीं, जूनियर बालिका वर्ग के 59 किग्रा. भारवर्ग में ज्योत्सना यादव ने स्वर्ण पदक पाकर नेशनल में स्थान पक्का किया।सीनियर महिला वर्ग की चयनित खिलाड़ी गरिमा सिंह टीम फाइट में उत्तर प्रदेश प्रतिनिधित्व करेंगी। 45 किग्रा. भारवर्ग में वैभव गुप्ता, 57 किग्रा. भार वर्ग में हनी सोनी तथा 70 किग्रा.भार वर्ग में करन कुमार को कांस्य पदक प्राप्त हुआ। टीम कोच सुमित झा एवं ऑफिसियल नकुल रावत रहें। जनपद आगमन पर एसोसिएशन के अध्यक्ष बालकृष्ण मूर्ति, राजेश गुप्ता, संजीव वर्मा, पवन गुप्ता, कृष्ण मोहन मूर्ति, एडवोकेट अखिलेश सिंह ने खिलाड़ियों का स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें