नव निर्वाचित जिला पंचायत अध्यक्ष सुधीर पासवान को जिलाधिकारी शरद कुमार सिंह ने सोमवार को प्रमाण पत्र दिया। जिला पंचायत अध्यक्ष पद पर कोई दूसरा उम्मीदवार नहीं होने के कारण सपा के जिला पंचायत अध्यक्ष पद के उम्मीदवार सुधीर पासवान को जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध मनोनित किया गया था।
प्रमाण पत्र लेने के बाद बाहर सपा कार्यकर्ताओं ने नवागत अध्यक्ष का माला पहनाकर स्वागत किया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राममंगल यादव, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष यशपाल सिंह समेत दर्जनाें पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।