फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अनशनकारी से वार्ता करने थाने पहुंचे डीएम व एसपी

विज्ञापन
एनएच 31 का निरीक्षण करते जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप शाही। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
जयप्रकाश नगर। जिलाधिकारी श्रीहरि प्रताप सिंह और पुलिस अधीक्षक देवेंद्रनाथ ने शनिवार को बैरिया थाना परिसर में शुक्रवार शाम से अनशन पर बैठे दुर्गविजय सिंह झलन से वार्ता कर एनएच 31 की मरम्मत शुरू कराने का आश्वासन दिया। इसके बाद झलन ने अनशन खत्म कर दिया। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने बैरिया से मांझी तक एनएच का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

एनएच-31 की मरम्मत नहीं होने को लेकर क्षुब्ध दुर्गविजय सिंह झलन के नेतृत्व में युवाओं ने शुक्रवार को एनएच-31 को छह घंटे जाम किया था। जाम के दौरान झलन ने आत्मदाह करने का प्रयास किया लेकिन मौजूद पुलिस प्रशासन ने रोक दिया। पुलिस ने दुर्गविजय सिंह सहित चार लोगों को गिरफ्तार कर थाने लेकर चली गई। शाम को सभी को निजी मुचलके पर छोड़ दिया गया लेकिन झलन थाना परिसर में ही अनशन पर बैठ गए। जिसको संज्ञान लेते हुए जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने शनिवार को बैरिया थाने पहुंचे और अनशन पर बैठे झलन से वार्ता की। वार्ता के दौरान आश्वस्त किया कि मैं एनएच-31 को गड्ढा मुक्त करने का कार्य त्वरित रूप से शुरू करा दूंगा। इस शर्त के साथ झलन ने अपना अनशन समाप्त कर दिया। इसके बाद जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक एनएच-31 की दशा को देखने के लिए निकल पड़े और बिहार के सीमा तक 14 किलोमीटर दूरी तय करते समय तीन जगह गाड़ी रोककर सड़क की दशा को देखी। जिलाधिकारी ने कहा कि वास्तव में एनएच-31 खराब हो गई है। इसके लिए संबंधित विभाग से जल्द काम कराने का प्रयास करूंगा। वहीं पुल के लिए टेक्नीशियन से जांच कराकर पुल का भी मरम्मत कराया जाएगा। पत्रकारों के सवाल पर 140 करोड़ रुपये पास होने के विषय में कहा कि उस पैसे से उक्त सड़क का स्थायी समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें