फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अधूरी परियोजनाओं पर बिफरे जिलाधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। सीएमआईएस में एक करोड़ से ऊपर की परियोजनाओं की कार्य प्रगति के संबंध में जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह की अध्यक्षता में सोमवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों के साथ बैठक हुई। ब्लॉक मनियर, चिलकहर एवं अन्य ब्लॉकों में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य की प्रगति धीमी गति से होने पर नाराजगी जताई। कार्यदायी संस्था को सख्त निर्देश दिए कि जिले में जितने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बनाए जा रहे हैं, उनको पूर्ण कर तत्काल हैंडओवर करें।
विज्ञापन

100 बेड के अस्पताल सोनबरसा का निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने पर कार्यदायी संस्था को कड़ी फटकार लगाई। कहा कि यह कार्य कितने दिनों में पूर्ण हो जाएगा। बताया गया कि एक माह में निमार्ण कार्य पूर्ण हो जाएगा। जिलाधिकारी ने लिखित रूप से लिया। चेतावनी दी कि अगर एक माह में निमार्ण कार्य पूर्ण कर हैंडओवर नहीं हुआ तो कठोर कार्रवाई की जाएगी। पर्यटन विभाग की ओर से बनाए जा रहे मैरिटार में पर्यटन स्थल और नगरा में दुर्गा मंदिर निर्माण कार्य की प्रगति धीमी पाए जाने कड़ी फटकार लगाई। 8.69 करोड़ की लागत से बन रहे राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज जिगिड़सर, राजकीय इंटर कॉलेज नौरंगा, राजकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज बैरिया, चंद्रशेखर विश्वविद्यालय में हाल का निर्माण और 36 करोड़ की लागत से बनाए जा रहे राजकीय आश्रम पद्धति बालिका विद्यालय हुसैनाबाद निर्माण कार्य अधूरा पाए जाने पर यूपी डेस्को समाज कल्याण और संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई। ड्रग वेयर हाउस निर्माण कार्य पूर्ण होने पर जिलाधिकारी ने लोक निर्माण निगम के अधिकारी को निर्देश दिए कि आठ सितंबर तक विद्युतीकरण का कार्य पूर्ण कर सीएमओ को हैंडओवर करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें