लालगंज। दोकटी थाना क्षेत्र के दलन छपरा गांव के पुरवा लाला टोला में बुधवार की शाम आई बरात के द्वारचार के समय आतिशबाजी से लगी आग में दो परिवारों का रिहायशी झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गई। लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। दलन छपरा के लाला टोला पुरवा निवासी हरेंद्र यादव के बेटी की बारात बुधवार शाम आई थी। द्वारचार के लिए रास्ते में बाराती आतिशबाजी करते हुए आ रहे थे। द्वार पर पहुंचने के बाद भी आतिशबाजी हो रही थी। इसी बीच पटाखे से निकली चिंगारी वीरेंद्र यादव की झोपड़ी पर गिरी। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। इसके बाद आग हरेंद्र यादव के झोपड़ी को भी अपने आगोश में ले ली। गनीमत ही था जो बारात मे बगल में ही गैस सिलिंडर पर बारात का भोजन भी बन रहा था फटा नहीं।