नगर के निचले इलाके में बाढ़ का पानी भर जाने से नगर से निकाले वाले नाले के पानी को बाढ़ विभाग ने बंद कर दिया गया है। इसके चलते नगर के कई मोहल्ले में नाला का पानी लोगों के घरों में प्रवेश कर गया है। इसके चलते लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
आलम यह है कि नाले के पानी के साथ में तमाम तरह के कूड़े भी बह कर लोगों के घरों के सामने जमा हो जा रहा है। कई लोग अपने घरों में जाने के लिए पत्थर, लोहे का चादरा आदि रखकर अपने घर में आ जा रहे हैं। सबसे ज्यादा दिक्कतों छोटे-छोटे बच्चों को हो रही है। स्कूल जाते समय बच्चे नाले में गिर जा रहा है। वहीं नाला का पानी जापलिनगंज, भृगु आश्रम, राजपूत नेवरी, बेदुआ आदि मोहल्ले में भर गया है।