फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तकनीकी खराबी से तीन घंटे खड़ी रही पवन एक्सप्रेस

विज्ञापन
सुरेमपुर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन खड़ी होने के चलते स्टेशन पर बैठे यात्री। - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
बैरिया। लोकमान्य तिलक टर्मिनल से जयनगर को जाने वाली डाउन पवन एक्सप्रेस के इंजन का पिंटो मंगलवार को सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन पर टूट गया। इससे तीन घंटे से अधिक समय तक ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी रही। यात्रियों ने स्टेशन मास्टर कक्ष में किया हंगामा, लेकिन मौजूद आरपीएफ के पुलिसकर्मियों ने किसी तरह यात्रियों को शांत कराया।
विज्ञापन

डाउन पवन एक्सप्रेस का इंजन के इलेक्ट्रिक पिंटो टूटने के वजह से डाउन गरीब नवाज, डाउन ताप्ती एक्सप्रेस व वाराणसी सिटी को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन भी तीन घंटों से रेवती, बकुल्हा व सुरेमनपुर में रुकी रही। आलम यह रहा कि सुरेमनपुर स्टेशन पर पानी की बोतलें 25 रुपये से 30 रुपये तक में बिकीं, बावजूद स्टेशन पर बिकने वाला सारा पानी का बोतल व खाद्य पदार्थ समाप्त हो गया। डाउन पवन एक्सप्रेस मंगलवार की शाम पाचं बजकर पांच मिनट पर पहुंची। ट्रेन गंतव्य के लिए रवाना तो हुई, लेकिन पचिमी आउटर सिंग्नल पार करते ही इंजन का इलेक्टर पिंटो टूट गया। ड्राइवर ने किसी तरह पीछे की ओर धीरे-धीरे चलाकर पुन: सुरेमनपुर रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी कर दिया। इतने में ही यात्री आक्रोशित हो गए और स्टेशन मास्टर कक्ष में पहुंचकर हो-हल्ला मचा दिया। शोर सुनकर आरपीएफ कर्मी पहुंच गए और किसी तरह यात्रियों को शांत कराया। सहायक स्टेशन मास्टर शैलेश कुमार ने बताया कि डाउन पवन एक्सप्रेस के इंजन का इलेक्ट्रिक पिंटो टूट गया। सूचना पर छपरा से टावर वैगन ट्रेन इलेक्ट्रिशियन व मिस्त्री को लेकर पहुंची। सात बजकर 40 मिनट पर डाउन पवन एक्सप्रेस रवाना हुई। इंजन की खराबी के वजह से सुरेमनपुर के प्लेटफार्म नंबर तीन पर डाउन गरीब नवाज शाम को पांच बजकर 20 मिनट से तीन घंटे से अधिक समय तक रुकी रही। रेवती में डाउन ताप्ती एक्सप्रेस व बकुल्हा में छपरा से वराणसी सिटी को जाने वाली पैसेंजर ट्रेन रुकी रही। इंजीनियर, इलेक्ट्रिशियन व मिस्त्री के काफी मशक्कत के बाद डाउन पवन एक्सप्रेस ट्रेन का इंजन ठीक किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें