बलिया। जिला कारागार में 14 जुलाई की शाम निरुद्ध कैदियों द्वारा किए गए बवाल के बाद डीआईजी वाराणसी जोन जेल एके सिंह, जिलाधिकारी अदिति सिंह से बंदियों ने भोजन समेत अन्य समस्याओं की शिकायत की थी।
इस मामले में डीएम के निर्देश पर जहां प्रतिदिन एसडीएम, नगर मजिस्ट्रेट एवं अन्य अधिकारियों द्वारा खानपान एवं अन्य सामग्रियों की जांच की जा रही है। वहीं, डीआईजी वाराणसी जेल एके सिंह ने अपनी जांच रिपोर्ट सोमवार को शासन को भेज दी। डीआईजी वाराणसी जोन जेल एके सिंह ने बताया कि जांच रिपोर्ट शासन को भेज दिया गया है। शासन को जो निर्णय लेना होगा लेगा।