फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीआईजी व एसपी ने गोपालपुर गंगाघाट का किया निरीक्षण

विज्ञापन
दुबेछपरा के गोपाल पुर घाट पर गंगा यात्रा को लेकर कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण करते डीआईजी सुभष चंद? - फोटो : BALLIA
विज्ञापन
रामगढ़। सूबे की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के 27 जनवरी को गंगा यात्रा शामिल होने के कार्यक्रम को लेकर गंगा के गोपालपुर घाट पर जोरशोर से तैयारियां की जा रही हैं। बृहस्पतिवार को डीआईजी आजमगढ़ सुभाष चंद्र दुबे और पुलिस अधीक्षक देवेंद्र नाथ ने घाट पर चल रही तैयारियों का जायजा लिया। इस दौरान अधिकारी द्वय ने विभाग के अधिकारियों और काम में तेजी लाने का दिशा निर्देश दिया।
विज्ञापन

बुधवार की शाम जिले के पुलिस कप्तान देवेंद्र नाथ ने गोपालपुर गंगा घाट का निरीक्षण किया था। जहां पर कोई भी कर्मचारी मौजूद नहीं मिला। इसको लेकर के पुलिस कप्तान काफी गंभीर दिखे। जिसका असर गुरुवार को देखने को भी मिला। कोई हेलीपैड बनाते तो कोई कार्यक्रम के लिए मंच की तैयारी करते नजर आए। वहीं कोई चबूतरे का निर्माण तो कोई नदी के समीप यज्ञ मंडप व रास्ते का स्लोपिंग के कार्य कराते दिखा। इसके अलावा गंगा नदी में पंपिंग सेट लगाकर पानी का छिड़काव का काम भी शुरू हो गया। यही नहीं मुख्य मार्ग से लेकर गोपालपुर गंगा घाट तक अविरल गंगा निर्मल गंगा का स्लोगन स्कूलों पर लिखा जा रहा था। गंगा की बाढ़ में बह गए संपर्क मार्गो पर भी मिट्टी डालकर सड़क बनाते मजदूर दिखे। गुरुवार के दिन चारों तरफ नजारा बदला-बदला ही नजर आ रहा था। राष्ट्रीय राजमार्ग पर गड्ढे की भराई तो राम भरोसे है लेकिन सफाई कर्मी पटरियों के दोनों तरफ उगे घासों को काटते नजर आए। इस मौके पर एएसपी संजय कुमार, सीओ बैरिया अशोक कुमार सिंह, एसओ संजय कुमार त्रिपाठी, सत्येंद्र कुमार राय, ग्राम प्रधान मनोज कुमार यादव आदि रहे। क्षेत्रीय विधायक सुरेंद्र सिंह गंगा किनारे पहुंचकर कार्यों का निरीक्षण किया। वहीं कार्यों में और तेजी लाने का दिशा निर्देश दिया। इस दौरान विधायक ने कहा कि क्षेत्रीय जनता का भी दु:ख दर्द राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के समक्ष रखेंगे। उन्होंने गंगा यात्रा को सफल बनाने के लिए हर लोगों से बढ़ चढ़कर सहभागिता करने की अपील की।
मानक के अनुरूप ही नाव पर बैठें लोग
रामगढ़। गोपालपुर गंगा घाट पर निरीक्षण के दौरान डीआईजी ने कहा कि ध्यान रहे कार्यक्रम के दिन नदी में मानक के अनुरूप ही नाव में लोग बैठें, क्योंकि ऐसे ही समय पर लोग लापरवाही बरतते हैं और दुर्घटनाएं घटित हो जाती हैं। इससे सतर्क रहने की आवश्यकता है। बिजली विभाग के अधिकारियों ने भी गोपालपुर गंगा घाट पर पहुंचकर निरीक्षण किया। इस मौके पर बिजली विभाग के एसडीओ बैरिया संतोष चौधरी, हल्दी एसडीओ एके वर्मा, जेई कमलेश कुमार, मनोज कुमार व सुनील कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें