फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दयाशंकर के समर्थन में उतरीं महिलाएं

Fri, 22 Jul 2016 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
शहर के चौक स्थित शहीद पार्क के सामने मायावती का पुतला दहन करती महिलाएं।
विज्ञापन
बसपा सुप्रीमो मायावती पर अभद्र टिप्पणी मामले में पार्टी से निष्कासित भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह का मामला जिले में तूल पकड़ता जा रहा है। शुक्रवार को दयाशंकर सिंह के समर्थन में छात्र, अधिवक्ता और महिलाएं सड़क पर उतर आयीं तथा मायावती का पुतला अलग-अलग स्थानों पर फूंक कर विरोध जताया। उनका कहना था कि मायावती ने संसद की गरिमा तार-तार करते हुए दयाशंकर सिंह की पत्नी और बेटी पर जो टिप्पणी की है, वह कहां तक उचित है। उनके खिलाफ भी कार्रवाई होनी चाहिए। मायावती महिला सम्मान नहीं बल्कि खुद के सम्मान के लिए राजनीति कर रही हैं।
विज्ञापन


नगर के चौक शहीद पार्क में मायावती का पुतला दहन करने के बाद दर्जनों महिलाओं ने मायावती पर जमकर निशाना साधा। कहा कि महिला सम्मान की देवी खुद बताने वाली मायावती अब दयाशंकर सिंह के परिवार के हर महिला को अपमानित कर महिला सम्मान के साथ कुठाराघात किया है। अब वक्त आ गया है कि महिलाएं अपने मान-सम्मान की रक्षा के लिए खुद आगे आएं। महिलाओं का सम्मान गिरवी रखकर बसपा उस पर राजनीति कर रही है। इस मौके पर सुमन सिंह, प्रीति सिंह, प्रमिला पांडेय, शशि सिंह, ओम मति, प्रमिला, नीलम, ज्ञांती, सीमा, निर्मला पांडेय, बुचिया, सुमन सिंह सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद रहीं।

उधर, कुंवर सिंह कालेज के चौराहे पर छात्रों ने मायावती का पुतला फूंककर विरोध जताया। छात्रनेता बृजेश सिंह ने कहा कि दयाशंकर ने जब मायावती से बयान के बाद माफी मांग ली और पार्टी ने भी कार्रवाई कर दी, तो फिर से इसे राजनीतिक स्टंट बनाने का कोई औचित्य ही नहीं रह जाता है। छात्रनेता सुमित खरवार ने कहा कि अगर मायावती इसी तरह से बयान देती रही तो छात्रों का गुस्सा कभी भी भड़क सकता है।
विज्ञापन


इस मौके पर संतोष सिंह, अभिषेक नारायण, दीपक शर्मा, मनीष सिंह, छोटकन यादव, अखिलेश गोंड, रोहित सिंह, रजनीश सिंह, अमरेंद्र प्रताप सिंह, सुमीत श्रीवास्तव, साजन आदि मौजूद रहे। वहीं टीडी कालेज चौराहे पर सिविल कोर्ट के वकीलों ने मायावती का पुतला दहन करके अपना विरोध प्रदर्शित किया। इस मौके पर वकीलों ने कहा कि महिला सम्मान की लड़ाई लड़ रही मायावती को कोई अधिकार नहीं है कि महिलाओं के मान-सम्मान से खिलवाड़ करें। इस मौके पर अधिवक्ता संजय कुमार सिंह, अनिल सिंह, मनोज कुमार, दीपक कुमार, अजय कुमार सिंह, अरविंद कुमार सिंह आदि रहे।
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें