फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चीनी मिल चालू कराने के लिए धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
इंदरपुर। रसड़ा की बंद चीनी मिल चालू कराने के लिए भाजपा के पूर्व विधायक रामइकबाल सिंह की तरफ से चलाए जा रहे आंदोलन के क्रम में चार ग्राम पंचायतों में दो घंटे का सांकेतिक धरना दिया गया। भीटकुना में अभियान के जिला संयोजक गीताशरण सिंह, खरुआंव में कमलेश सिंह, असनवार में अभिषेक वर्मा व विशुनपुरा में मुन्ना पांडेय ने धरने का नेतृत्व किया।
विज्ञापन

भीटकुना में किसानों, भाजपा कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जिला संयोजक गीताशरण सिंह ने कहा कि रसड़ा की चीनी मिल बंद होने से जनपद के किसानों की कमर टूट गई है। यहां के किसान गन्ने की खेती करते थे। अपने गन्ने को चीनी मिल में बेच कर अपने परिवार का भरण पोषण करते थे। जब से चीनी मिल बंद हुई है तबसे किसानों की आर्थिक स्थिति खराब हो गई है। किसानों के बच्चों की पढ़ाई लिखाई भी बेहतर तरीके से नहीं हो पा रही है। चेताया कि यदि शीघ्र चीनी मिल चालू नहीं की गई तो बड़े पैमाने पर आंदोलन किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें