फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अस्पतालों में दुर्व्यवस्था के खिलाफ दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल में व्याप्त दुर्व्यवस्था सहित अन्य मांगों को लेकर वरिष्ठ समाजसेवी प्रेम वर्मा मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में धरना दिया। धरना के पहले दिन वरिष्ठ सपा नेता व जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि मिंटू खान ने माला पहना कर आंदोलन का शुभारंभ किया। इस दौरान उन्होंने सीएमओ को जमकर खड़ी खोटी सुनाई। उन्होंने आरोप लगाया कि जनपद का सीएमओ भ्रष्ट है। जनपद में बिना मानक और बिना पंजीकरण के धड़ल्ले से अस्पतालों का संचालन हो रहा है। जनपद के निजी अस्पतालों में चिकित्सकों की लापरवाही के चलते आए मरीजों की मौत हो रही है। इसके बाद भी सीएमओ द्वारा बिना मानक के संचालित हो रहे अस्पतालों पर कोई कार्रवाई नहीं किया जा रहा है। प्रेम वर्मा ने कहा कि जिला अस्पताल में कोई सुविधा नहीं है। सीएचसी और प्राथमिक स्वस्थ केंद्र का हाल सभी जानते है। आलम यह है कि सीएचसी और पीएचसी पर कर्मचारी अपना हस्ताक्षर बनाकर अपने दिनचर्चा में लग जाते है। इस मौके पर सेराज खान, दिलीप भाई, मदन बिंद, विशाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें