फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: समीक्षा बैठक में विकास कार्यों की हुई समीक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। नवानगर विकास खंड के सभागार में बुधवार को समीक्षा बैठक हुई। जिसकी अध्यक्षता सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) नवानगर ने की।
विज्ञापन

बैठक में विकास खण्ड के सभी ग्राम पंचायत अधिकारी एवं ग्राम विकास अधिकारी व पंचायत सहायक मौजूद रहे। बैठक में विशेष रूप से रिट्रोफिटिंग कार्यों की स्थिति, कॉमन सर्विस सेंटर के संचालन, व्यक्तिगत शौचालयों के भौतिक सत्यापन, सामुदायिक शौचालयों के निर्माण एवं उनके सुचारू रूप से उपयोग के लिए हैंडओवर की प्रक्रिया की समीक्षा की गई। सहायक विकास अधिकारी पंचायत ने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि रिट्रोफिटिंग कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए तथा कार्यों को समयबद्ध रूप से पूर्ण किया जाए। इसके साथ ही, व्यक्तिगत शौचालयों के सत्यापन में पारदर्शिता बनाए रखने और अपात्र लाभार्थियों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने पर बल दिया गया। सीएससी संचालन के तहत ग्रामीणों को सरकारी योजनाओं की जानकारी और सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए संबंधित अधिकारियों को सक्रिय भूमिका निभाने के निर्देश दिए गए। सामुदायिक शौचालयों की स्थिति की समीक्षा करते हुए यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि वे उपयोग के लिए पूर्णतः तैयार हों और नियमित रूप से साफ-सफाई की व्यवस्था की जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें