बांसडीह कस्बा स्थित जूनियर हाईस्कूल परिसर में उपमुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा के कार्यक्रम को लेक
- फोटो : BALLIA
बांसडीह। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शुक्रवार को बांसडीह में विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। डिप्टी सीएम के निजी सचिव राजेश कुमार की ओर से जारी कार्यक्रम के मुताबिक उपमुख्यमंत्री लखनऊ से हेलीकाप्टर से चल कर गोरखपुर और महराजगंज होते हुए दिन में दो बजे बासंडीह इंटर कॉलेज के मैदान में पहुंचेंगे।
इसके बाद वहीं उच्च व माध्यमिक शिक्षा विभाग के अधिकारियों संग बैठक करने के उपरांत 2.15 से 3.15 बजे तक विभिन्न परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण करेंगे। दिन में 3.45 बजे हेलीकाप्टर से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। कस्बा स्थित बांसडीह इंटर कॉलेज परिसर में शुक्रवार को उप मुख्यमंत्री दिनेश शर्मा के आगमन को लेकर जिला व स्थानीय प्रशासन ने तैयारियां पूरी कर ली है। बृहस्पतिवार को उपमुख्यमंत्री के हेलीकॉप्टर को लैंड कराने के लिए बांसडीह जूनियर हाईस्कूल के प्रांगण में हेलीपैड का निर्माण भी पूरा कर लिया गया। डिप्टी सीएम के कार्यक्रम की तैयारियों का एसडीएम सीमा पांडेय, क्षेत्राधिकारी प्रीति त्रिपाठी, कोतवाल श्रीधर पांडेय तथा भाजपा के शीर्ष नेताओं ने जायजा लिया। इस मौके पर सांसद रविन्द्र कुशवाहा, भाजपा नेत्री केतकी सिंह, पूर्व विधायक शिवशंकर चौहान, मंडल अध्यक्ष प्रतुल ओझा, गोपाल सिंह आदि रहे।
-----