बलिया। नवागत जिलाधिकारी अदिति सिंह की हनक प्रशासनिक अमलों में दिखने लगी है। तभी तो सभी विभाग सक्रिय हो गये हैं, खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा मिलावट के खिलाफ अभियान चलाकर छापेमारी की जा रही तो आबकारी विभाग की ओर से अवैध शराब की बिक्री, उत्पादन एवं परिवहन की रोक थाम हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान छेड़ा गया है। बृहस्पतिवार को जिला आबकारी अधिकारी अनुपम राजन के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने देशी शराब के थोक अनुज्ञापियों वेदारानी अग्रवाल व रविशंकर रमेश सिंह के गोदामों पर छापेमारे की और स्टाक मिलान के साथ देशी शराब में मिलावट की जांच की। इसके उपरांत टीम ने विदेशी मदिरा के थोक विक्रेताओं संगीता देवी व सुनील कुमार श्रीवास्तव के गोदामों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान टीम ने स्टाक रजिस्टर का भौतिक सत्यापन किया। साथ ही मदिरा के विभिन्न धारिता के बोतलों पर लगे क्यूआर कोड को स्कैन कर मिलान किया गया। जांच टीम में आबकारी निरीक्षक सदर नन्द लाल चौरसिया और अन्य आबकारी स्टाफ साथ रहे।