जनपद में ठंड बढ़ने के बाद भी मच्छरजनित बीमारियों का प्रकोप लगातर बढ़ रहा है। शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में जल जमाव व गंदगी से वायरल फीवर, डेंगू व मलेरिया के मरीजों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। जिले में रोज डेंगू के मरीज मिल रहे हैं। अब तक 310 मरीज से ज्यादा पाॅजीटिव हो चुके है, इसमें 25 मरीज सक्रिय है और 285 लोग स्वस्थ हो चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग बीमारी पर नकेल लगाने में फेल है। धरातल पर फॉगिग व छिड़काव न होने से मच्छरों का प्रकोप फैला हुआ है। सरकारी व निजी अस्पतालों की ओपीडी मरीजों से फुल चल रही है। जिले में प्लेटलेट की सुविधा नहीं होने से गंभीर मरीज मऊ, वाराणसी, लखनऊ इलाज कराने के लिए जाने को मजबूर है। जिले में डेंगू बुखार से 17 ब्लाॅक के 148 गांव प्रभावित है। नगरपालिका के 38 मोहल्ले डेंगू से प्रभावित हैं। सबसे ज्यादा मरीज हनुमानगंज के माल्देपुर में 11 है।
000
डेंगू एक साधारण बीमारी है, लेकिन इलाज में लापरवाही से यह गंभीर रूप ले सकती है। डेंगू के हर मरीज को प्लेटलेट्स की आवश्यकता नहीं होती है। किसे प्लेटलेट्स चढ़ना है और किसे नहीं यह संक्रमण के स्तर पर निर्भर करता है। जिला अस्पताल व स्वास्थ्य केंद्रों पर जांच व दवा उपलब्ध है।
डॉ. अभिषेक मिश्रा, जिला सर्विलांस अधिकारी।
आंकड
वर्ष - मरीज
2019 123
2020 20
2021 99
2022 199