फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनएच-31 का अधूरा निर्माण पूरा करने के लिए दिया धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। क्षेत्र के एनएच-31 के शुक्ल छपरा ढाले से गायघाट डाक बंगले तक एनएचएआई की ओर से एनएच-31 का निर्माण न करने के खिलाफ कांग्रेस नेता विनोद सिंह के नेतृत्व में ग्रामीणों ने रविवार को सांकेतिक धरना दिया। चेतावनी दी कि यदि 31 अगस्त तक सड़क का निर्माण पूर्ण नहीं हो जाता है तो एक सितंबर से घर-घर संपर्क कर भारी जन आंदोलन चलाया जाएगा।
विज्ञापन

शुक्ल छपरा ढाले से प्रबोधपुर डाक बंगले तक लगभग दो माह से सड़क खोदकर छोड़ दी गई है। इस धूल धूसरित सड़क पर चलना दुरूह हो गया है। धूल से तमाम तरह की बीमारियां होने की संभावना है। विनोद सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार ने एनएच 31 के निर्माण के लिए गाजीपुर से माझी घाट तक 117 करोड़ रुपए आवंटित किए थे। इसके बावजूद, इस राजमार्ग की हालत सुधर नहीं पा रही हैं। इसके लिए सबसे जिम्मेदार परियोजना निदेशक एनएचएआई आजमगढ़ है। बताया कि उन्होंने इसकी सूचना एनएचएआई की अध्यक्ष अलका उपाध्याय को उनके ईमेल पर दे दी गई है। मौके पर मुन्ना मिश्रा, परशुराम मिश्रा, विनय तिवारी, सुनील मिश्रा, भूखन यादव, बबलू खरवार, लालचंद धोबी, बच्चा धोबी, संजय राम, सुमित सिंह, विनीत सिंह, संजय गोंड, प्रवीण सिंह सहित दर्जनों ग्रामीण उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें