फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र नेताओं का डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

Mon, 19 Jun 2017 11:26 PM IST
ballia
विज्ञापन
युवाओं को संबोधित करते छात्रनेता नागेंद्र बहादुर सिंह झुन्नू। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
बलिया। जिले में राशन कार्ड सत्यापन में हुई धांधली का आरोप लगाकर सोमवार को छात्र संघर्ष समिति के तत्वावधान में छात्रनेताओं ने जिलाधिकारी कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया और मांगों से संबंधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। छात्रनेताओं सत्यापन में लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के निलंबन की मांग की।
विज्ञापन



समिति के पूर्वांचल के सह संयोजक नागेन्द्र बहादुर सिंह झून्नू ने कहा कि जिले में सार्वजनिक वितरण प्रणाली पूरी ध्वस्त हो चुकी है। शासन के निर्देश के बावजूद राशन कार्ड सत्यापन में धांधली की गई और किसी भी गांव में सत्यापन का काम नहीं कराया गया। कहा कि जनता ने उम्मीद के सहारे प्रदेश में सत्ता का परिवर्तन किया लेकिन अधिकारियों की कार्यशैली में कोई परिवर्तन नहीं आया है।

समिति के संयोजक मानवेन्द्र विक्रम सिंह ने कहा कि लगातार आंदोलन के बावजूद राशन कार्डों के सत्यापन का काम शुरु नहीं किया गया और न ही इस बाबत कोई ठोस पहल ही की गई। इस मौके पर कृष्णमोहन सिंह, आशुतोष पांडेय, अभिषेक पांडेय, गुलशन पहलवान, अभिषेक यादव, विजयानंद सिंह विजुल, अनुपम उपाध्याय, सुशील सिंह, पवन सिंह, शिप्रांत सिंह, छोटू यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


अध्यक्षता टीडी कॉलेज छात्रसंघ के अध्यक्ष सौरभ सिंह रानू व संचालन राकेश सिंह टिंकू ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें