फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जाति प्रमाण को गोंड-खरवार वर्ग के लोगों ने किया डीएम कार्यालय पर प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। गोंड-खरवार को अनुसूचित जनजाति का जाति प्रमाण पत्र जारी करने की मांग को लेकर गोंड-खरवार समाज के लोगों और छात्रों ने सोमवार को जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन किया। इसके बाद डीएम को संबोधित ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन

इस दौरान रंजीत कुमार गोंड निहाल ने कहा कि 21 जनवरी को प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव ने गोंड-खरवार को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र जारी करने के लिए शासनादेश डीएम को भेजा था। इसमें स्पष्ट किया गया है कि गोंड-खरवार को अनुसूचित जनजाति का प्रमाण पत्र न बनाए जाने की शिकायतें प्राप्त हो रही है। निर्देश दिया गया है कि नियमानुसार कार्यवाही न किए जाने पर संबंधित तहसीलदार व लेखपाल के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाए। जिले के तहसीलदार एवं लेखपाल संविधान और सरकार के शासनादेश का उल्लंघन कर रहे हैं। छात्रनेता राकेश सिंह टिंकू एवं मानवेन्द्र विक्रम सिंह ने समर्थन देते हुए कहा कि गोंड-खरवार को हर हाल में जाति प्रमाण पत्र जारी किया जाना चाहिए। इस मौके पर दीपक प्रसाद गोंड, कृष्णा कुमार, मिथिलेश खरवार, जीउत गोंड , सुरेश शाह, सुमेर, जयप्रकाश, शिवशंकर, विक्की प्रसाद, शैलेन्द्र, वंशबहादुर, मनोज, मोहन, रविशंकर, राकेश, अरविन्द गोंडवाना आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें