केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर अखिल भारतीय ग्रामीण डाक सेवक संघ बलिया के बैनर तले जनपद के ग्रामीण डाक सेवकों ने मंगलवार से अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी। जिले के कोने-कोेने से आए ग्रामीण डाकसेवक प्रधान डाकघर बलिया के प्रांगण में धरना-प्रदर्शन किया।
ग्रामीण डाक सेवक कर्मचारियों को संबोधित करते हुए यूनियन के मंत्री बृजकुमार पांडेय ने कहा कि जब तक हमारी तीन सूत्री मांगें पूरी नहीं की जाती है तब तक हम संघर्ष करते रहेंगे। ग्रामीण डाक सेवकों का विभागीय करण किया जाय एवं विभागीय सुविधाएं दी जाएं। कार्यकाल आठ घंटे का किया जाय।
ग्रामीण डाक सेवकों की सेवा शर्तों की संरचना के संबंध में न्यायाधीश समिति का गठन किया जाय। सातवें वेतन में आयोग में भी शामिल किया जाय। इसके साथ ही डाक विभाग के टास्क फोर्स नामक कारपोरेशन प्रस्ताव को रोका जाय। मंत्री ने कहा कि जब तक हमारी मांगें नहीं मानी जाएगी।
हड़ताल जारी रहेगी। इस अवसर पर बच्चाशंकर तिवारी, अभय प्रकाश द्विवेदी, राज कुमार राम, अर्जुन सिंह, वीरेंद्र राम, हरिमोहन, वीरेंद्र बहादुर, राजेंद्र प्रसाद, रामप्रवेश राम, शिवजी सिंह, विनय सिंह, योगेंद्र नाथ, श्याम बहादुर यादव, सर्वेश कुमार सिंह, जयराम, विनय कुमार पाठक, रामाश्रय, अनुराग श्रीवास्तव आदि रहे।