छात्रों के छात्रवृत्ति के सवाल पर कुंवर सिंह महाविद्यालय पर मंगलवार को चेतावनी रैली निकाल कर नगर भ्रमण करने के बाद कलेक्ट्रेट पहुंच जिलाधिकारी कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया।
इस दौरान छात्र संघर्ष समिति के बैनर तले सैकड़ों छात्रों ने जिला प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि छात्रों की छात्रवृत्ति उनके खाते में नहीं आ जाती, तब तक हम चैन से नहीं बैठ सकते हैं।
धरने को संबोधित करते हुए पूर्वांचल छात्र संघर्ष समिति के संयोजक नागेंद्र बहादुर सिंह ने कहा कि अब तक किसी भी महाविद्यालय में छात्रवृत्ति नहीं पहुंचने के लिए मुख्य रूप से जिलाधिकारी जिम्मेदार हैं। मानवेंद्र विक्रम सिंह एवं राकेश सिंह ने संयुक्त रूप से कहा कि जनपद कृषि आधारित है।
कम आय के लोगों तथा मजदूरों के बच्चें महाविद्यालयों में पढ़ते हैं। छात्रवृत्ति उनके शैक्षिणिक कार्यों में थोड़ा सहारा प्रदान करती है। लेकिन जिला प्रशासन के संवेदनशील रवैये के कारण छात्रवृत्ति से छात्र वंचित है। कहा कि अभी यह आंदोलन की शुरूआत है।
अगर समय रहते जिला प्रशासन छात्रवृत्ति छात्रों के खाते में नहीं भेजा तो अगले चरण में जनपद स्तरीय आंदोलन होगा। इस मौके पर मिथिलेश यादव मोती, अभिषेक यादव, जावेद कमर खान, किशन प्रताप सिंह, मनन दूबे, मनु कुमार, आनंद विक्रम सिंह, पवन सिंह, दीपू, धनंजय, अविनाश तिवारी, पिंटू गिरि, अजय तिवारी, सुधीर सिंह, टुनटुन कुमार, विशाल सिंह, चंदन सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता विनीत कुमार सिंह तथा संचालन रंजित कुमार निहाल मौजूद रहे।