दुबहर। मंगल पांडेय विचार सेवा समिति की बैठक नगवा अखार स्थित मीडिया सेंटर पर हुई। इसमें शहीद मंगल पांडेय को भारत रत्न देने की मांग की गई। समिति के पूर्व प्रस्तावो पर विस्तार पूर्वक चर्चा हुई। अध्यक्ष केके पाठक ने कहा कि मंगल पांडेय के बलिदान के बदौलत हमारे देश को आजादी मिली। उन्होंने केंद्र सरकार से मांग की कि मंगल पांडेय को भारत रत्न मिलने के साथ-साथ उनके पैतृक गांव नगवा को स्मार्ट गांव घोषित किया जाए। गूगल एवं विकिपीडिया पर मंगल पांडेय की जयंती गलत दिखलाई जा रही है, जिसे सुधरवाने के लिए मंगल पांडेय विचार सेवा समिति का एक प्रतिनिधिमंडल बहुत जल्द नगर विधायक एवं उत्तर प्रदेश सरकार के परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह से मिलेगा। इस मौके पर प्रमुख रूप से अजित पाठक, रविश सिंह, नितेश पाठक, संजय, रवि आदि लोग मौजूद रहे। संवाद