विभिन्न मांगों को लेकर फेफना रेलवे स्टेशन के समीप प्रदर्शन करते क्षेत्रीय संघर्ष समिति के पदा
- फोटो : 1
फेफना। क्षेत्रीय संघर्ष समिति ने बुधवार को फेफना जंक्शन रेलवे स्टेशन पर जुलूस निकाला। इसमें सारनाथ एक्सप्रेस के ठहराव और फेफना-गड़वार मार्ग पर उपरिगामी सेतु (आरओबी) निर्माण की मांग की गई।
जुलूस में लोगों ने फेफना बाजार का भ्रमण कर मांगों के समर्थन में नारेबाजी की। समिति के संयोजक जनार्दन सिंह ने बताया कि वे क्षेत्र की समस्याओं पर लगातार आवाज उठा रहे हैं।
डीआरएम वाराणसी के साथ हुई बैठक में भी इन मांगों को प्रमुखता से रखा गया था। समिति का कहना है कि सारनाथ एक्सप्रेस के ठहराव से लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी। उपरिगामी सेतु बनने से रेलवे क्रॉसिंग पर लगने वाले जाम से राहत मिलेगी। ये दोनों मांगें क्षेत्रवासियों के लिए लंबे समय से महत्वपूर्ण बनी हुई हैं। जुलूस में प्रभुनाथ पहलवान, परमहंस सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे।