फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेलवे बोर्ड के चेयरमैन से ओवरब्रिज बनवाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। राज्यसभा सांसद सकलदीप राजभर ने बुधवार को नई दिल्ली में रेलवे बोर्ड के चेयरमैन विनोद कुमार यादव से मुलाकात की। उन्होंने बलिया जनपद के बेल्थरारोड में मधुबन रेलवे ढाला पर ओवरब्रिज निर्माण के लिए पत्रक सौंपा। पत्र में कहा है कि मधुबन रेलवे ढाला पर दो पहिया, चार पहिया और भारी वाहनों के आवागमन का भारी दबाव रहता है।
विज्ञापन

जिससे लोगों को यातायात संबंधी समस्याओं से जूझना पड़ता है। सांसद ने चेयरमैन को बताया कि भटनी-औड़िहार खंड का दोहरीकरण होना है तथा इस रूट पर ट्रेनों के बढ़ने की भी संभावना है। जिससे मधुबन ढाला पर हमेशा जाम की स्थिति बनी रहेगी। इस रूट पर लंबी दूरी कलकत्ता, मुंबई, नई दिल्ली, वाराणसी, गोरखपुर व लखनऊ की टेनों का आवागमन होता है। बेल्थरारोड के मधुबन ढाला पर ओवरब्रिज का निर्माण अत्यंत ही आवश्यक है। बोर्ड के अध्यक्ष यादव ने सांसद की बातों को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र ओवरब्रिज बनवाने का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें