फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: छपरा-लखनऊ और उत्सर्ग एक्सप्रेस के संचालन की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
ठंड कम होने के साथ कोहरे का प्रकोप खत्म हो गया है। कोहरे के कारण बंद चल रही छपरा-लखनऊ और उत्सर्ग एक्सप्रेस का संचालन पूर्व की भांति न होने से यात्रियों को परेशानी उठानी पड़ रही है। लखनऊ जाने के लिए समय के साथ ज्यादा पैसा खर्च करना पड़ रहा है। उक्त दोनों ट्रेनों का संचालन अयोध्या से होता है। श्री रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद श्रद्धालुओं को उक्त दोनों ट्रेनों से दर्शन पूजन के लिए जाने व आने के लिए सबसे बेहतर ट्रेन होने के कारण मांग बढ़ी है।
विज्ञापन

जिले के व्यापारी संग अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों को राजधानी जरूरी काम को लेकर आना जाना पड़ता है। शाम को सीधी ट्रेन का संचालन न होने से परेशानी का सामना करना पड़ता है। छपरा-लखनऊ व उत्सर्ग ट्रेन के संचालन की टाइमिंग सही समय पर होने के कारण पूरे दिन काम करने के बाद यात्री आराम से शाम को ट्रेन पकड़ लखनऊ पहुंच जाते हैं। वहां से पूरे दिन काम निपटना उक्त दोनों ट्रेनों से वापस लौटने में काफी सहूलियत रहती है। इससे समय के साथ पैसों की भी बचत होती है। स्टेशन अधीक्षक सुनील सिंह ने बताया की श्रीराम मंदिर बनने के बाद ट्रेन संचालन को लेकर पूछताछ काउंटर पर ज्यादा लोग आ रहे हैं। यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन का संचालन जल्द होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें