फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम को ज्ञापन सौंप शहर के कूड़ा निस्तारण की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। राष्ट्रीय क्रांति फौज के सदस्यों ने बुधवार को जिलाधिकारी को संबोधित ज्ञापन उनके प्रतिनिधि प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। जिसमें उल्लेख किया है कि वर्तमान समय में शहर की सड़कों के चारो तरफ कूड़ा का अंबार लगा हुआ है। जिससे नगर में डेंगू सहित अन्य बीमारिया फैल रही है। वहीं नगर के मोहल्ला महावीर घाट स्थित सड़क के दोनों तरफ कूड़ा का अंबार लगा हुआ है। नगर पालिका परिषद के अध्यक्ष व अधिशासी अधिकारी को जानकारी होने के बाद भी सफाई की कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है। जिससे शहर में बीमारियों के फैलने की आशंका बनी हुई है। ज्ञापन में कहा है कि नगरपालिका द्वारा बसंतपुर में कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए भूमि की खरीदारी भी की गई है। इसके बाद भी नगरपालिका द्वारा कूड़ा फेंकने के लिए अब तक कोई व्यवस्था नहीं किया गया है। उन्होंने मांग किया कि महावीर घाट स्थित सड़क के दोनों तरफ फेंके जा रहा कूड़ा पर रोक लगाया जाए। ज्ञापन सौंपने वालों में रंजय कुमार सिंह, दीना भाई, महेश राजभर, मदन, सूरज यादव, तेजप्रताप सिंह, रणजीत यादव, मंजूर आलम, शिवांशु चौहान, रितेश पांडेय, सूरज पटेल, सुमित सिंह, धनंजय सिंह, राजन सिंह, यश मिश्रा, रमेश गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें