फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मुआवजे की मांग, धरने की चेतावनी

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर। क्षेत्र के किसानों ने ‘मोंथा’ चक्रवात से फसल की क्षति के बावजूद मुआवजा न मिलने पर नाराजगी जताई है। सोमवार को पीड़ित किसानों ने उपजिलाधिकारी सिकंदरपुर सुनील कुमार को ज्ञापन सौंपकर शीघ्र मुआवजा दिलाने की मांग की।
विज्ञापन

ज्ञापन में ग्राम सभा खेजुरी, विषहर, बबरापुर, मठिया, लेदुही सहित अन्य गांवों के किसानों ने बताया कि चक्रवात के कारण उनकी धान की पूरी फसल बर्बाद हो गई थी। फसल नुकसान का सर्वे लेखपाल और कानूनगो की ओर से कराया गया, लेकिन इसके बावजूद अब तक किसी प्रकार की राहत राशि नहीं मिली। किसानों का कहना है कि फसल बर्बादी के चलते आगामी रबी की खेती भी प्रभावित हो रही है। किसानों ने चेतावनी दी है कि यदि शीघ्र मुआवजा से संबंधित ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो वे धरना-प्रदर्शन करने को विवश होंगे। पिंटू चौहान, ताराचंद शर्मा, उदय बहादुर सिंह, चंदन सिंह, अमित सिंह, राजेंद्र सिंह, अशोक सिंह, रंजन सिंह, ओमप्रकाश वर्मा, अरविंद सिंह, सुभाष सिंह, श्रीराम सिंह, रमाकांत राजभर सहित अन्य किसान मौजूद रहे। उपजिलाधिकारी सुनील कुमार ने बताया कि क्षेत्रीय लेखपाल की ओर से जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत की गई है। उसी के आधार पर प्रभावित किसानों की सूची तैयार कर भेज दी गई है। जैसे ही स्वीकृति प्राप्त होगी, किसानों के खातों में मुआवजे की राशि भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें