नगर के टाउन हाल बापू के सुंदरीकरण की मांग को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपते सेनानी आश्रि
बलिया। सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के पदाधिकारियों ने सोमवार को नगर के टाउन हॉल बापू भवन के सुंदरीकरण एवं नियमित रखरखाव की मांग को लेकर नगर मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया है कि टाउन हाल बापू भवन का नाम भारतीय स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास में स्वर्ण अक्षरों में दर्ज है। उमाशंकर पाठक ने कहा कि बापू भवन केवल ईंट और पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि बलिया की लोकतांत्रिक चेतना, सामाजिक एकता और ऐतिहासिक गौरव का जीवंत प्रतीक है। ऐसे महत्वपूर्ण धरोहर स्थल का संरक्षण, सुंदरीकरण और नियमित रखरखाव कराया जाना आवश्यक है। सेनानी उत्तराधिकारी संगठन के सदस्य जैनेन्द्र पांडेय ''मिंटू'' और सागर सिंह राहुल ने कहा कि यदि 16 अगस्त तक टाउन हॉल परिसर का सुंदरीकरण नहीं कराया गया तो संगठन के सदस्य 17 अगस्त से बापू भवन परिसर में धरने पर बैठने के लिए बाध्य होंगे।