फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: मरम्मत के बाद भी उखड़ी सड़क, जलभराव से परेशानी

विज्ञापन
बैरिया क्षेत्र के सुरेमनपुर-दुर्जनपुर मार्ग पर बने गड़्ढों में हुआ जल जमाव तथा उससे होकर गुजरती
विज्ञापन
बैरिया। मरम्मत के बाद बारिश में सुरेमनपुर दुर्जनपुर मुख्य मार्ग की गिट्टियां उखड़ गई हैं। मार्ग पर कई जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं। क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि लोक निर्माण विभाग ने इस सड़क की दो-तीन बार मरम्मत कराई। बावजूद इसके बरसात शुरू होते ही सड़क उखड़ गई। गंगापुर के प्रधान प्रमोद यादव, तेज बिहारी तिवारी, पूर्व प्रधान कृष्ण कुमार यादव, जयप्रकाश तिवारी का कहना है कि सुरेमनपुर दुर्जनपुर मुख्य मार्ग की मरम्मत मानक के अनुरूप नहीं की गई। इससे सड़क उखड़नी शुरू हो गई। ग्रामीणों ने लोक निर्माण विभाग से शीघ्र सड़क बनाने की मांग की है। लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता एके सिंह ने बताया कि सड़क पर अगर जलभराव है तो जल निकासी की व्यवस्था कराना ग्राम प्रधान की जिम्मेदारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें