फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: हज यात्रियों को बेहतर सुविधाएं देने पर मंथन

विज्ञापन
विकास भवन के सभागार में हज यात्रा को लेकर आयोजित बैठक को संबो​धित करते राज्य हज समिति के सदस्य
विज्ञापन
बलिया। विकास भवन में सोमवार को उत्तर प्रदेश राज्य हज समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक में समिति के सदस्य जनाब जावेद कमर खान ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार हज यात्रियों को बेहतर व पारदर्शी सुविधाएं देने के लिए लगातार काम कर रही है। उन्होंने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी आशुतोष पांडे और अन्य पदाधिकारियों की मौजूदगी में मस्जिदों के इमामों व धर्मगुरुओं से अपील की कि वे आम लोगों को हज आवेदन प्रक्रिया, जरूरी दस्तावेजों और सरकारी सुविधाओं के प्रति जागरूक करें। वक्ताओं ने जोर दिया कि प्रशासन और समाज के संयुक्त प्रयास से हज यात्रा को और अधिक सुगम व प्रभावी बनाया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें