इंदरपुर। डायमंड क्रिकेट समिति की ओर से जनता इंटर काॅलेज नगरा के मैदान में बुधवार को डायमंड राज्य स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का तीसरा क्वार्टर फाइनल खेला गया। नई दिल्ली की टीम ने मुगलसराय रेलवे को 31 रन से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान सुरक्षित कर लिया।
तीसरे क्वार्टर फाइनल में नई दिल्ली की टीम ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। 19.4 ओवर में 160 रन बनाए। जवाब में उतरी मुगलसराय रेलवे की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए निर्धारित ओवर में 129 रन बना सकी। इससे पहले मैच का शुभारं डॉ. अमित राय ने फीता काट कर तथा खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। कमेंटेटर की भूमिका में समरजीत सिंह, मो. अरबाज, स्कोरिंग की भूमिका में आयान इश्तेयाक, आकाश गुप्ता एवं अंपायर की भूमिका का निर्वहन एहसान खान व मिथिलेश पांडेय रहे। डॉ. संजय सिंह, चुलबुल पांडेय, पिंकू गुप्ता, धर्मपाल मद्धेशिया ने स्वागत किया।