फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क निर्माण में देरी, चक्काजाम

Wed, 01 Apr 2015 11:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, बलिया
विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर-बांसडीह मार्ग स्थित हालपुर से मनियर तक सड़क निर्माण में देरी पर बुधवार को लोगों ने चक्काजाम कर दिया। मार्ग पर स्थित हालपुर चट्टी पर प्रदर्शन करते हुए विभाग के प्रति नाराजगी जताई।
विज्ञापन


ठेकेदार पर लापरवाही और निर्माण कार्य में धांधली का आरोप लगाते हुए नारेबाजी की। मौके पर पहुंचे तहसीलदार हीरालाल ने उचित कार्रवाई का भरोसा दिया, इसपर लोग शांत हुए। उधर चक्काजाम के चलते सवारी गाड़ियां जहां की तहां खड़ी रहीं। यात्रियों को परेशानी झेलनी पड़ी।

हालपुर चट्टी पर क्षेत्र के ग्रामीणों ने विलंब से हो रहे सड़क निर्माण और उड़ रहे धूल को लेकर सड़क को जाम कर दिया। उनका आरोप है कि बांसडीह-मनियर मार्ग स्थित हालपुर से मनियर तक ठेकेदार ने सड़क पर बडे़-बड़े पत्थर डलवाकर छोड़ दिया है। यहां तक कि उस पर पानी भी नहीं डाला जाता है।
विज्ञापन


 
बड़े-बड़े रोड़े बिखरे होने के कारण राहगीर आए दिन घायल होते रहते हैं। साथ ही सड़क से उड़ रही धूल के कारण आसपास के घरों में रहना मुश्किल हो गया है।

धूल, गर्द के कारण लोग बीमार पड़ गए है। मांग किया कि सड़क निर्माण शीघ्र किया जाए। साथ ही सड़क निर्माण होने तक पानी गिराकर गिट्टियों को रोलर से दबाने की मांग की गई। 

जाम करने वालों ने चेतावनी दी कि अगर एक सप्ताह के अंदर उनकी मांगों पर विचार नहीं किया गया तो वह पुन: जोरदार आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

इस मौके पर अमित कुमार सिंह, गुड्डू सिंह, मनोज कुमार सिंह, दिनेश सिंह, कमलेश राजभर, अमर साहनी, सिंहासन साहनी, नंदलाल साहनी, अशोक यादव, अनिल यादव समेत सैकड़ाें की संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें