बलिया। ग्रेच्युटी तथा ग्रेच्युटी पर देय ब्याज का भुगतान किए जाने में हुए विलंब के मामले में शासन ने बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई शुरू की है। साथ ही मामले की जांच के लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, वाराणसी मंडल को जांच अधिकारी नामित किया है।इस बाबत बेसिक शिक्षा अनुभाग-1 के अपर मुख्य सचिव दीपक कुमार ने बुधवार को पत्र जारी किया। इसमें उल्लेख है कि राज्यपाल के निर्देश के क्रम में बलिया के जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी मनीराम सिंह के विरुद्ध अनुशासनिक कार्यवाही के लिए मंडलीय संयुक्त शिक्षा निदेशक, वाराणसी मंडल को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
बता दें कि उपादान (ग्रेच्युटी) भुगतान से संबंधित याचिका का निस्तरण करते हुए उच्च न्यायालय, प्रयागराज ने ग्रेच्युटी तथा इसपर देय ब्याज का भुगतान किए जाने में हुए विलंब को अदालत की अवमानना माना। हालांकि इसी दौरान बलिया के शिकायतकर्ता के बकाया का भुगतान विभाग कर दिया गया था। लेकिन समय से भुगतान नहीं होने को शासन ने बीएसए की लापरवाही मानी है।
000
उच्च न्यायालय के आदेश का अनुपालन करते हुए याचिकाकर्ता के बकाया देयकों का भुगतान कर दिया गया है। हालांकि धनराशि के आवंटन में विलंब हुआ। इसी मामले में शासन की ओर से जांच कराई जा रही है। - मनीराम सिंह,बीएसए, बलिया।