फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: अज्ञात वाहन की टक्कर से रक्षा मंत्रालय के कर्मी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
सोनौली-बलिया राजमार्ग पर बृहस्पतिवार की देर रात हल्दीरामपुर चट्टी के पास अज्ञात वाहन ने बाइक सवार रक्षा मंत्रालय के कर्मी को रौंद दिया, जिससे मौके पर ही उसकी मौत हो गई। सूचना पाते ही पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया। इस मामले में पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सिकंदरपुर थाना क्षेत्र के डोमनपुरा मोहल्ला निवासी हेमंत कनौजिया बाइक से राजमार्ग होकर बेल्थरारोड की ओर आ रहा था। हल्दीरामपुर चट्टी के पास विपरीत दिशा से आ रहे अज्ञात वाहन ने बाइक को टक्कर मार दी। वाहन के धक्के से बाइक क्षतिग्रस्त हो गई और उस पर सवार हेमंत सड़क पर गिर पड़ा, जिसकी थोड़ी देर के बाद मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर देने वाला अज्ञात वाहन समेत चालक भाग निकला। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेजने के बाद मृतक के पिता की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें