फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मरीज की मौत पर अस्पताल में हंगामा

Sun, 10 Jul 2016 01:19 AM IST
अमर उजाला ब्यूरोः बलिया
विज्ञापन
जिला अस्पताल में महिला की मौत के बाद धरने पर बैठे छात्रनेता।
विज्ञापन
जिला अस्पताल में  इलाज के दौरान शनिवार की सुबह एक महिला की मौत हो गई। घरवालों ने चिकित्सक पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए अस्पताल में जमकर हंगामा किया। घटना की जानकारी होने पर कई छात्रनेता भी मौके पर पहुंच गए। परिजनों का कहना है कि गलत  इंजेक्शन लगाने के चलते महिला की मौत हुई। मौके पर पहुंचे सीओ केसी सिंह, शहर कोतवाल डीके श्रीवास्तव ने छात्रों को समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।
विज्ञापन


मनियर थाना क्षेत्र के मुड़ियारी गांव निवासी  राधिका देवी (60) पत्नी भृगुनाथ प्रसाद को रात में अचानक सीने में दर्द  होने लगा। परिवार के लोगों ने उन्हें तीन बजे भोर में सदर अस्पताल में भर्ती  कराया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक ने जो दवा लिखी वह आसपास की दूकानों में नहीं मिली। इसके बाद परिजनों ने चिकित्सक से दूसरी दवा लिखने को कहा। उस समय दूसरे चिकित्सक डा. विनोद कुमार अस्पताल पहुंच गए। उन्होंने भी वही दवा लिखी। काफी मशक्कत के बाद परिजन किसी दूकान से उक्त इंजेक्शन ले आए। इंजेक्शन लगनेे के बाद महिला की हालत बिगड़ने लगी।

सवा नौ बजे ड्यूटी पर डा. मनोज कुमार तैनात थे। परिजनों का आरोप था कि उन्होंने भी मरीज का इलाज ठीक से नहीं किया। जिसके बाद मरीज की  मौत हो गई। वही सीएमएस डा एसपी राय ने बताया कि महिला की मौत हार्ट अटैक से हुई है, गलत इंजेक्शन से मौत होने की बात सहीं नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें