फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: चार घंटे में जीजा-साले की मौत, परिवार में हुई तीसरी मौत से मचा कोहराम

विज्ञापन
विज्ञापन
सिकंदरपुर/पंदह। सिकंदरपुर बेल्थरारोड मार्ग पर शनिवार को हुए सड़क हादसे में घायल दूसरे युवक की भी मौत हो गई। इसकी सूचना मिलते ही घर-परिवार में जहां कोहराम मच गया। एक सप्ताह के भीतर परिवार में तीसरी मौत ने हर किसी को झकझोर दिया है। बलिया से लेकर शाहजहांपुर तक करुण-क्रंदन व चीत्कार मचा है। ढांढस बंधाने पहुंच रहे लोग भी बिलखते नजर आए। पारिवारिक सदस्यों की हालत देख हर कोई गमगीन रहा।
विज्ञापन

सिकन्दरपुर थाना क्षेत्र के सिवानकलां गांव निवासी श्रवण राजभर पुत्र शिवजी राजभर की मौत पांच दिन पहले बीमारी से हो गई थी। अपने इकलौते साले की मौत की सूचना पर शांहजहांपुर जनपद के जैतीपुर थानांतर्गत खैड़े बजैड़े निवासी वीरेन्द्र राजभर (35) पुत्र रामचंद्र ससुराल आया था। शनिवार को वीरेन्द्र अपने चचेरा साला सिवानकलां निवासी अक्षय लाल (22) पुत्र रामाशीष के साथ शाहजहांपुर जाने के लिए घर से निकला।
दोनों अभी सिकंदरपुर बेल्थरारोड मार्ग पर तिलौली गांव के पास पहुंचे थे, तभी उनकी बाइक में सामने से बोलेरो ने टक्कर मार दिया। हादसे में वीरेन्द्र राजभर की मौत हो गई, जबकि अक्षय लाल को गंभीरावस्था में चिकित्सकों ने रेफर कर दिया। परिवार के लोग अक्षय लाल को लेकर मऊ जा रहे थे, लेकिन हलधरपुर के आस-पास उसने दम तोड़ दिया। महज चार घंटे के अंतराल में जीजा-साले की मौत से घर परिवार में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

भाई के बाद पति, फिर चचेरे भाई की मौत से गुड़िया टूट सी गई है। वह कभी अपनी एक साल की मासूम बेटी को अपलक निहारने लगती है तो कभी दहाड़े मारकर अचेत हो जा रही है। वह समझ नहीं पा रही है कि क्या करें, क्योंकि पति और मासूम बेटी के साथ मायके आई गुड़िया का सुहाग उजड़ चुका है। वहीं, दो बेटों ओर दामाद की मौत से पूरा परिवार सदमे में है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें