सहतवार। रविवार को सहतवार बड़े पोखरे में डूबने से किशोरी की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची सहतवार पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बलिया भेज दिया।
बताया जा रहा है कि सहतवार नगर पंचायत के वार्ड नंबर 9 निवासी मनोज कुमार की पुत्री प्रियांशु गुप्ता 17 वर्ष सहतवार बड़े पोखरे पर शायं 4:30 बजे करीब घूमने गई थी। सीढी पर उतर कर पैर धो रही थी कि अचानक पैर फिसल गया, जिससे वह गहरे पानी में चली गई। लड़की को डुबते देख पूरा हड़कंप मच गया। आसपास के लोगों ने आनफान बडी मशक्कत किसी तरह जाकर लड़की को गहरे पानी में खोजने लगे आधे घंटे बाद लड़की पानी में मिली। उसको उठाकर लोग स्थानीय चिकित्सालय में ले गए, जहां चिकित्साक ने मृत्यु घोषित कर दिया लड़की की मौत की खबर सुनते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया।