हल्दी क्षेत्र के मुडाडीह गांव में निवासी जवान के उपचार के दौरान हुई मौत के उसके पार्थिव शरीर के अ?
- फोटो : BALLIA
हल्दी। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत मुड़ाडीह के गायघाट निवासी सेना के जवान की जालंधर में इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। मंगलवार को उसका पार्थिव शरीर गांव पहुंचा। उसके दरवाजे पर सैकड़ों की संख्या में लोग उमड़ पड़े। अंतिम संस्कार गंगापुर स्थित गंगा घाट पर किया गया। उनके बड़े भाई सन्नी सिंह ने मुखाग्नि दिया।
गायघाट निवासी फौजी राजकुमार सिंह के दो पुत्रों में विशाल सिंह (26) छोटा था। वह 2015-16 में आर्मी के एएससी कोर में भर्ती हुआ था और उसकी पोस्टिंग अमृतसर में थी। तबीयत बिगड़ने पर 11 जून को जालंधर के एमएच अस्पताल में भर्ती कराया गया। इलाज के दौरान सोमवार को मौत हो गई। विशाल के बड़े भाई शनि सिंह की शादी 31 मई 2022 को थी, जिसमें शामिल होने के लिए विशाल गांव आया था। सात जून को वह ड्यूटी करने के लिए लौटा था। विशाल की माता किरन सिंह, बहन श्वेता सिंह, भाभी मोनी सिंह व भाई सन्नी सिंह का रो-रोकर बुरा हाल है।