फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में इलाज कराने आई महिला की मौत, रिपोर्ट आई पॉजिटिव

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में रविवार की शाम को कोरोना पॉजिटिव महिला की मौत हो गई। परिजनों ने स्वास्थ्य कर्मचारियों पर लापरवाही बरतने का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। परिजनों ने स्वस्थ्यकर्मियों पर ऑक्सीजन सिलेंडर समय से न लगाने के कारण मौत होने का आरोप लगाया।
विज्ञापन

बताया जाता है कि गड़वार थाना क्षेत्र के जनऊपुर गांव निवासी रीता देवी (35) की सांस लेने में तकलीफ होने पर परिजनों ने उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद स्वास्थ्य कर्मचारियों की शंका पर कोरोना जांच हुई, जिसमें उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इस बीच महिला की तबियत ज्यादा बिगड़ने लगी और कुछ देर बाद महिला की मौत हो गई। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में महिला मरीज के कोरोना पॉजिटिव आने पर अस्पताल में हड़कंप मच गया। ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक और कर्मचारी भी अपने को असुरक्षित महसूस करने लगे। जिस पर परिवार के लोगों ने दुर्व्यवहार को देखते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। परिवार के लोगों ने बाहर से दवा खरीद कर मंगवाने का भी आरोप लगाया। समाचार लिखे जाने तक पुलिस परिवार के लोगों को समझाने बुझाने में जुटी रही। जिला अस्पताल की इमरजेंसी में तैनात डॉक्टर समीर ने बताया कि महिला की मौत लापरवाही से नहीं हुई है। उसकी स्थिति पहले से ही बहुत ज्यादा खराब थी, उसके आते ही इलाज शुरू किया गया। कोरोना जांच भी कराया गया, जांच में पॉजिटिव आने पर उसे एल-1 के लिए तैयारियां चल ही रही थी कि तब तक उसने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें